बरेली

होटल में प्रेमी जोड़े से अभद्रता: पुलिस ने आरोपियों पर कसा शिकंजा, जमात-ए-रजा समेत दो संगठनों पर रिपोर्ट

Connect News 24

Police filed FIR in case of indecency with lover couple in hotel room in Bareilly

थाना सुभाषनगर में दर्ज कराई गई रिपोर्ट
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के एक होटल में प्रेमी युगल से अभद्रता करने वाले दो संगठनों पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। पुलिस ने दोनों संगठनों और चार पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ थाना सुभानगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है। वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है। 

रविवार को सुभाषनगर के एक होटल में रेलवे कर्मचारी के साथ उसकी प्रेमिका पहुंची थी। कुछ संगठन के लोगों ने प्रेमी जोड़ों से अभद्रता की थी। अब पुलिस की ओर से इनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। सुभाष नगर चौकी प्रभारी वीरेंद्र सिंह की ओर से जमात ए रजा संगठन और रजा एक्शन कमेटी नाम के संगठनों के साथ ही चार पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ सुभाष नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 

संबंधित खबर- प्रेमी युगल से अभद्रता: गैर मजहब के युवक संग होटल के कमरे में थी युवती, तभी पहुंच गए धार्मिक संगठन के लोग

आरोप है कि इन लोगों ने प्रेमी युगल से न केवल अभद्रता की बल्कि उनका वीडियो बनाकर उनकी निजता भी भंग की और पहचान सार्वजनिक की। वीडियो के आधार पर चेहरे पहचान कर गिरफ्तारी की जा सकती है। इससे पहले पुलिस ने प्रेमी युगल को बुलाने का प्रयास किया लेकिन बदनामी के डर से वह रिपोर्ट कराने नहीं आए।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button