Bareilly News: 24 घंटे में 43 मिमी बारिश, 12 साल का रिकॉर्ड टूटा
बरेली। सोमवार से शुरू हुई तेज बारिश ने 12 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। बीते 24 घंटे में 43 मिमी बारिश हुई। तीन दिन में अब तक 55 मिमी बारिश हो चुकी है। यह सिलसिला अभी थमने वाला नहीं, मौसम विभाग ने आगे भी बारिश का पूर्वानुमान जताया है।
आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के मुताबिक तीन दिन पहले पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से शहर में बारिश शुरू हुई। सोमवार को निम्न वायुदाब का क्षेत्र बनने पर तेज हवा के साथ घने बादल छाए। शाम पांच बजे शुरू हुई बारिश देर रात तक जारी रही। मंगलवार को भी दिनभर बूंदाबांदी होती रही। मौसम विज्ञान विभाग की वेबसाइट पर दर्ज बीते 12 साल के आंकड़ों में अब तक 24 घंटे में 43 मिमी बारिश दर्ज नहीं हुई है। अधिकतम बारिश का आंकड़ा करीब 30 मिमी तक ही सीमित था। दो दिन और बादल घिरे रहने के बाद आसमान साफ होने, तेज धूप निकलने और उमस बढ़ने के आसार हैं।
सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 11 डिग्री कम 28.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम सामान्य से सात डिग्री कम 17.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की गति छह किमी प्रति घंटा और नमी 81 फीसदी रही।
बीते 12 साल में मई में हुई बारिश
वर्ष बारिश (मिमी में)
2023 43.0
2022 18.9
2021 18.6
2020 29.8
2019 1.2
2018 18.0
2017 2.6
2016 41.3
2015 2.6
2014 3.6
2013 29.4
2012 0.7
2011 29.4
मौसम इनपुट
अधिकतम : 28.1
न्यूनतम : 17.1
पूर्वानुमान : दिन में धूप निकलेगी। बादल मंडराते रहेंगे।
सूर्योदय : 5:32 बजे
सूर्यास्त : 6:47 बजे



