बदायूं

Budaun News: परशुराम चौक पर पोल से तार टूटा, कई दुकानों की बत्ती गुल

Connect News 24

बदायूं। शहर में परशुराम चौक के पास पोल से तार टूटने के काराण कई दुकानों की बत्ती गुल हो गई। रातभर दुकानों में बिजली नहीं आई। मंगलवार दोपहर दुकानदारों ने चंदा करके कर्मचारी को बुलाया। तब कहीं तार सही हुआ और दुकानों में आपूर्ति शुरू हुई।

परशुराम चौक के नजदीक सोमवार शाम पोल से तार टूट गया था, जिससे 15 दुकानों की बिजली ठप हो गई। चूंकि मामला शाम का था। इससे दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें बंद करके घर चले गए, लेकिन उन्हें दिक्कत तब हुई जब वह मंगलवार सुबह अपनी-अपनी दुकान पर पहुंचे। उन्होंने विद्युत उपकेंद्र कॉल करके इसकी सूचना दी। इसके बावजूद विद्युत उपकेंद्र से कर्मचारी लाइन ठीक करने नहीं पहुंचा। एक कर्मचारी रुपये लेकर लाइन ठीक करने को राजी हुआ जिस पर सभी दुकानदारों ने चंदा किया और तार सही कराया। तब कहीं दुकानों की बिजली ठीक हुई। एक दुकानदार के मुताबिक कर्मचारी बिना रुपये लेकर तार ठीक करने का तैयार ही नहीं था। इससे सभी दुकानदारों ने चंदा किया।

मुख्य लाइन में फाॅल्ट से 12 घंटे ठप रही बिजली

बिल्सी। सोमवार शाम बरसात के दौरान नगर की मुख्य लाइन में फाल्ट हो गया, जिससे क्षेत्र की आपूर्ति करीब 12 घंटे तक ठप रही। देर रात फाल्ट को ठीक करके आपूर्ति शुरू की गई। उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पेयजल व्यवस्था बिगड़ गई। लोगों का कहना है कि पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों की उदासीनता के चलते नगर की जर्जर लाइनों को नहीं बदला जा रहा है। इससे आए दिन लाइन में फाॅल्ट हो रहे हैं। संवाद

बूंदाबांदी से दबतोरी क्षेत्र की आपूर्ति 48 घंटे से ठप

दबतोरी। बिसौली तहसील क्षेत्र के ब्लॉक आसफपुर के दबतोरी क्षेत्र में रविवार से करेंगी फीटर की आपूर्ति ठप है। रविवार से क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी हुई है, जिससे लाइन में फाॅल्ट हो गया। इससे दो दर्जन से अधिक गांव अंधेरे में डूब गए हैं। लोगों के घरों में पेयजल की किल्लत हो गई। सरकारी नलों पर पानी भरने बालों की भीड़ लगी रही है। लंबे समय से विद्युत उपकेंद्र बनाने की मांग चल रही है और ललुआनगला में स्वीकृति मिलने के बाद भी चयनित जमीन पर उपकेंद्र का निर्माण शुरू नहीं हुआ है। फिलहाल इस समय सिरसांवा, करलावाला, संग्रामपुर, दबतोरा, बिजौरी, दबतोरी, ललुआनगला, मुंसियानगला, दौलतपुर, मोतीपुरा, बीधानगला, भरतपुर आदि गांवों में 48 घंटों से बिजली गुल है। ग्रामीण काफी परेशान हैं। संवाद

हाईवे पर पेड़ गिरने से आपूर्ति बाधित

सैदपुर। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर 33 केवीए की लाइन पर पेड़ गिरने से पिछले 18 घंटे से विद्युत आपूर्ति बाधित है। इससे आम जनजीवन अस्त व्यस्त है। विद्युत संचालित उपकरण और पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी है। सोमवार शाम हुई भारी बारिश होने से हाईवे पर कालूपुर कमालपुर गांव के पास 33 केवीए की विद्युत लाइन पर एक पेड़ गिर गया। क्योंकि सैदपुर विद्युत उपकेंद्र को बिसौली से विद्युत आपूर्ति होती है। जेई रामस्वरूप ने बताया किपेड़ हटाने का कार्य सुबह से चल रहा है शीघ्र ही विद्युत आपूर्ति सुचारू हो जाएगी। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button