बरेली

Bareilly News: जमीन बेचने का झांसा देकर 5.51 लाख ठगे

Connect News 24

भोजीपुरा। जमीन बेचने का झांसा देकर बरेली के मोहल्ला गांधीपुरम निवासी विनोद से एक किसान ने 5.51 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद बैनामा भी नहीं कराया। रुपये वापस मांगने पर आरोपी ने पिटाई करने के साथ जेब में रखे 27 हजार रुपये लूट लिए। एडीजी के आदेश पर मामले में सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

दर्ज कराई रिपोर्ट में विनोद ने बताया कि भोजीपुरा के गांव मांडा निवासी तुलाराम यादव उससे जमीन बेचने का सौदा किया था। यह जमीन उसके भाई जागनलाल की थी। जागनलाल की कुछ समय पहले मौत हो गई। आरोपी ने बताया कि छह महीने में यह जमीन उसके नाम दर्ज हो जाएगी। बातों में आकर उसने 51 हजार नकद और पांच लाख रुपये खाते में ट्रांसफर कर दिए।

बाद में पता चला कि तुलाराम ने इस जमीन का एग्रीमेंट चार मार्च को अली मोहम्मद और 23 मार्च को रिहान के नाम करा दिया है। जागन लाल की हत्या का आरोप भी तुलाराम पर है। इस मामले में नामजद आरोपियों को जेल भी भेजा गया था। आरोप है कि जब वह रुपये मांगने तुलाराम के घर गया तो आरोपी ने अपने बेटों की मदद से उसकी पिटाई की। जेब में रखे 27 हजार रुपये भी लूट लिए।

तहरीर पर पुलिस ने तुलाराम, दर्शन सिंह, जसबंत सिंह, रघुवीर सिंह, बलवीर सिंह, जगत सिंह व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button