बरेली

Bareilly News: बिजली कटौती से छुट्टी का दिन फीका

Connect News 24

बरेली। शहर में बिजली कटौती के कारण रविवार की छुट्टी का आनंद भी फीका पड़ गया। दस सब स्टेशनों पर हुई कटौती से करीब तीन लाख लोग इससे प्रभावित हुए। सिविल लाइंस प्रथम व तृतीय, मिशन कंपाउंड, डीडीपुरम, दुर्गानगर, हरुनगला, जगतपुर, महानगर, सदर कैंट, कुतबखाना सब स्टेशन के फीडरों पर बिजली आपूर्ति ठप रही।

मिशन कंपाउंड फीडरों पर दिन में दो से चार बजे तक बिजली नहीं मिली। सिविल लाइंस थ्री सब स्टेशन के सेमलखेड़ा, सूफीटोला और शाहजहांपुर मार्ग के क्षेत्र में सुबह 9 से 12 बजे तक आपूर्ति ठप रही। हरुनगला सब स्टेशन के पवन विहार, फाइक एक्क्लेव, ग्रीन पार्क, खुशबू एन्क्लेव, रामगंगा नगर, आकाशपुरम, सनसिटी, कुर्मांचल नगर, वीरसावरकर नगर, सम्राट अशोकनगर, मीरा की पैठ, वनखंडीनाथ क्षेत्र में आपूर्ति ठप हुई।

लोगों का कहना था कि बिजली कटने से उनकी छुट्टी खराब हो गई। न समय पर नहा पाए न ही घरेलू काम कर पाए।विभागीय कर्मचारियों को फोन किया तो कॉल रिसीव नहीं हुई। अधीक्षण अभियंता विकास सिंघल ने कहा कि बिजली लाइनों की मरम्मत के काम हुए हैं, इसलिए आपूर्ति प्रभावित हुई है।

आज यहां होगी कटेगी बिजली

मिशन कंपाउंड उपकेंद्र के चौपला व क़ुतुबखाना उपकेंद्र के जिला अस्पताल फीडर पर सोमवार को सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक बिजली ठप रहेगी। हरुनागला उपकेंद्र के पवन विहार एवं बाईपास फीडर पर 10 से दो बजे आपूर्ति ठप रहेगी। पवन विहार, फाइक़, संजय नगर, खुशबू एन्क्लेव के साथ ही जगतपुर क्षेत्र में सतीपुर, सेटेलाइट, एवं सनसिटी क्षेत्र के वीरसावरकर नगर, बन्नूबाल नगर, पीरबहोड़ा क्षेत्र प्रभावित होंगे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button