बरेली

Bareilly News: रील बनाने के चक्कर में बाइक सवार युवक ने किया स्टंट, पुलिस ने शुरू की जांच

Connect News 24

Video of young man doing stunt on bike goes viral

बाइक से स्टंट करता युवक
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रील बनाने के चक्कर में युवा अपनी जान खतरे में डालकर बाइक से स्टंट कर रहे हैं। यातायात नियमों की धज्जियां भी उड़ा रहे हैं। बरेली के कैंट इलाके में बाइक से स्टंट करते युवक का वीडियो सामने आया है। वीडियो वायरल होने के बाद यातायात पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

भीम आर्मी के कार्यकर्ता सेम मैसी ने इस मामले में एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पुलिस से शिकायत की है। बताया है कि अब रामगंगा नगर कॉलोनी को छोड़कर कैंट में स्टंटबाजी हो रही है। बरेली पुलिस इस मामले को गंभीरता से नहीं लेती। स्टंटबाजी की इन हरकतों की वजह से लोग सड़क पर घूमने से डरते हैं। उन्होंने बरेली और ट्रैफिक पुलिस को वीडियो टैग कर कार्रवाई की मांग की है।

वायरल वीडियो केवल 15 सेकेंड का है, जिसमें गाने की धुन भी एड की गई है। वीडियो में युवक बाइक को एक पहिये पर चलाता दिख रहा है। सड़क पर दूसरे वाहन भी चलते दिख रहे है। यातायात पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button