बरेली
VIDEO : रील बनाने के चक्कर में बाइक सवार ने किया स्टंट, पुलिस ने शुरू की जांच
रील बनाने के चक्कर में युवा अपनी जान खतरे में डालकर बाइक से स्टंट कर रहे हैं। यातायात नियमों की धज्जियां भी उड़ा रहे हैं। बरेली के कैंट इलाके में बाइक से स्टंट करते युवक का वीडियो सामने आया है। वीडियो वायरल होने के बाद यातायात पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।



