बरेली

Bareilly News: ब्यूटीशियन कोर्स कराने के नाम पर एकेडमी ने की धोखाधड़ी

Connect News 24

बरेली। ब्यूटीशियन का कोर्स कराने के नाम पर एकेडमी ने लड़कियों के साथ धोखाधड़ी कर ली। इससे लड़कियों का भविष्य अधर में है। एसएसपी से शिकायत करने के बाद एकेडमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

सोनाली माहेश्वरी, साक्षी कुशवाह, सोनम कुशवाह, अर्चिता अग्रवाल और नेहा ने बताया कि उन्होंने ओरेन इंटरनेशनल एकेडमी में ब्यूटीशियन का कोर्स करने के लिए प्रवेश लिया था। एकेडमी के स्वामी अनुज जैन, रीना जैन, रेपी रोहित और स्नेहा ने प्रवेश के समय बताया था कि उन्हें हेयर, स्किन और मेकअप लेवल तीन का कोर्स कराया जाएगा और कोर्स से संबंधित सारा सामान उपलब्ध कराया जाएगा। इसकी फीस भी एकेडमी ने जमा करा ली है।

कोर्स शुरू होने के दो महीने बाद लेवल तीन कोर्स कराने से मना कर दिया और सामान उपलब्ध कराने से भी मुकर गए। छात्राओं ने एडमिशन के समय फर्जी दस्तावेज दिखाने और धोखाधड़ी कराने का आरोप लगाया तो एकेडमी के स्वामी धमकी देने लगे। छात्राएं भविष्य को लेकर तनाव में आ गईं। उन्होंने थाने और चौकी पर शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। छात्राओं ने एसएसपी से गुहार लगाई थी। एसएसपी के आदेश पर बारादरी थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button