बरेली

Bareilly News: कमीशन की खातिर साइबर ठगों को सौंपा खाता तो फंसा

Connect News 24

बरेली। दिल्ली के एक युवक ने साइबर ठगों को अपना खाता ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए उपलब्ध कराया था। बरेली परिक्षेत्र के साइबर थाने की पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

वर्ष 2021 में साइबर ठगों ने वीरखेड़ा माधोटांडा पीलीभीत के एक युवक की इलैक्सा ईवा नाम की लड़की से बात कराई थी। उसे हनी ट्रैप में फंसाकर उपहार भेजने की बात कहकर उससे ऑनलाइन 16 लाख रुपये ठग लिए थे। पीड़ित की ओर से बरेली साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर साइबर क्राइम थाना बरेली के प्रभारी अनिल कुमार ने मुकदमे की विवेचना के दौरान साक्ष्य जुटाए और कंचन कुंज, सरिता विहार साउथ दिल्ली निवासी अरबाज खान को गिरफ्तार कर लिया। अरबाज खान साइबर ठगों को कमीशन के बदले अपना खाता उपलब्ध कराता था।

साइबर ठग लोगों से ऑनलाइन ठगी कर इसकी रकम इसी खाते में ट्रांसफर करते थे और बाद में निकाल लेते थे। इसके बदले अरबाज को मोटा कमीशन मिलता था। पीलीभीत के युवक से ठगी करने में भी अरबाज के खाते का इस्तेमाल किया गया था। इसलिए उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अब अरबाज के अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button