बरेली

Bareilly News: हवा में बढ़ा प्रदूषण का स्तर, एक्यूआई दो सौ के पार

Connect News 24

बरेली। बेतरतीब निर्माण कार्य और वाहनों के धुएं से प्रदूषित शहर की हवा अब ”जहरीली” होती जा रही है। बुधवार को शहर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 202 दर्ज हुआ। सिविल लाइंस क्षेत्र में 208 और राजेंद्र नगर में 198 एक्यूआई दर्ज किया गया।

पिछले करीब 10 दिनों से शहर की हवा में प्रदूषण का स्तर बढ़ता जा रहा है। अब तक 100 से 150 तक दर्ज हो रहा प्रदूषण का स्तर अब 200 के पार जा पहुंचा है। दिवाली के पहले ही वायु प्रदूषण में दर्ज हो रही बढ़त को देखते हुए क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी रोहित सिंह ने संबंधित विभागों को पत्र भेजकर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के दिशा-निर्देश के तहत ही निर्माण कार्य कराने को कहा है। बताया कि शहर में चौतरफा हो रहे निर्माण कार्यों से उठ रही धूल से शहर की हवा प्रदूषित हो रही है। वहीं, हवा में नमी का स्तर 80 फीसदी तक पहुंचने से धुंध की परत छाई हुई है।

धुंध के चलते धूल के कण धरातल से कुछ ही ऊंचाई पर मंडराने से प्रदूषण का स्तर बढ़ा है। तेज हवा चलने या फिर बारिश के बाद ही इससे निजात मिलेगी। उधर, मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में फिलहाल धुंध मंडराने के आसार जताए हैं। तापमान में कमी आ सकती है।

मौसम इनपुट

तापमान

अधिकतम 27.8

न्यूनतम 13.5

पूर्वानुमान : दिन में धूप रहेगी। सुबह शाम ठंड बढ़ेगी और हल्की धुंध रहेगी।

6.29 सूर्योदय

5.23 सूर्यास्त


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button