Bareilly News: रुपये मांगने पर बंदूक लेकर दौड़ाने का आरोप
पुवायां। गांव मुड़िया कुर्मियात निवासी अर्जुन ने गांव के ही एक व्यक्ति पर बंदूक लेकर दौड़ाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
अर्जुन ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी एक मामले में जेल चली गई थी। गांव के एक व्यक्ति ने जमानत कराने की बात कहते हुए उनसे 70 हजार रुपये लिए थे। जमानत न होने पर रुपये वापस करने की बात भी कही थी। काफी दिन तक जमानत न होने पर उन्होंने एक वकील के माध्यम से पत्नी की जमानत कराई। बाद में आरोपी ने रुपये वापस करने से मना कर दिया। आठ सितंबर को वह रुपये मांगने गए तो आरोपी ने उनसे और पत्नी से गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और बंदूक लेकर दौड़ा लिया। उन लोगों ने भागकर जान बचाई। अर्जुन ने रुपये वापस दिलाने और रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। संवाद



