बरेली

Bareilly News: दुष्कर्म का विरोध करने पर विवाहिता को पिलाया तेजाब

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

Updated Mon, 14 Aug 2023 01:59 AM IST

फरीदपुर। बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता से चचेरे जेठ ने दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर ससुरालियों ने उसे तेजाब पिला दिया। उपचार के बाद स्वस्थ होने पर जब वह घर पहुंची तो उसे घर से निकाल दिया गया। विवाहिता ने फरीदपुर थाने में तहरीर दी है।

नई दिल्ली के एक मोहल्ले की रहने वाली पीड़िता ने बताया कि छह महीने पहले उसका निकाह बिथरी चैनपुर के एक गांव के रहने वाले युवक से हुआ था। उसका चचेरा जेठ सऊदी अरब में रहता था। दो महीने पहले ही वह गांव आया था। आरोप है कि वह उसके ऊपर गलत नजर रखता था। कई बार उसने छेड़खानी भी की। शिकायत के बाद भी ससुराल वालों ने ध्यान नहीं दिया।

31 जुलाई को वह घर में अकेली थी। इस दौरान आरोपी ने दुष्कर्म की कोशिश की। शोर-शराबे पर परिवार के दूसरे लोग इकठ्ठा हो गए। जब उसने आरोपी की हरकत के बारे में बताया तो ससुरालियों ने पिटाई की। इसके बाद उसे तेजाब पिला दिया। तबीयत बिगड़ने पर उसे बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उपचार के बाद वह ठीक हो गई। आरोप है कि जब वह अस्पताल से ससुराल पहुंची तो ससुरालियों ने उसे घर से निकाल दिया। अब वह अपनी एक रिश्तेदार के पास फरीदपुर में रह रही है। मामले में फरीदपुर इंस्पेक्टर दयाशंकर ने बताया कि घटनास्थल बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में आता है। विवाहिता को बिथरी चैनपुर भेजा गया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button