बरेली

Bareilly News: आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में घेरा थाना

Connect News 24

सिरौली। दूसरे समुदाय के युवक द्वारा धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाली पोस्ट डालने से नाराज हिंदूवादी संगठनों ने देर रात सिरौली थाने का घेराव कर दिया। सूचना पर सीओ डॉ. दीपशिखा भी पहुंच गई। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने का आश्वासन मिलने के बाद आक्रोशित कार्यकर्ता शांत हुए।

शिवपुरी के रहने वाले दूसरे समुदाय के युवक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा की थी। इसे आपत्तिजनक बताते हुए हिंदू रक्षा दल के जिलाध्यक्ष आशीष कठेरिया के साथ बजरंग दल के कार्यकर्ता थाने पहुंच गए। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी है। आरोप है कि तहरीर लेने के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।

इससे आक्रोशित कार्यकर्ता वहीं बैठकर नारेबाजी करने लगे। कई और कार्यकर्ता भी थाने पहुंच गए। हंगामा बढ़ने पर थाने के स्टाफ ने सीओ आंवला डॉ. दीपशिखा सिंह को जानकारी दी। थाने पहुंची सीओ ने कार्यकर्ताओं को समझाया। भाजपा के सिरौली मंडल अध्यक्ष यशु गुप्ता ने कहा कि पुलिस जानबूझ कर ऐसे मामलों में ढिलाई बरतती है। सिरौली थाना प्रभारी राजेश कुमार मौर्य ने बताया कि जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में नंदन, मोनू सिंह, सुलभ सिंह, मुनीश मिश्रा, सार्थक गुप्ता, शिव ओम शर्मा, महेश, सचिन, अतुल, प्रिंस, प्रशांत, केशव, राघव आदि शामिल रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button