बरेली

Bareilly News: माॅडल टाउन में ट्रांसफार्मर का तेल चोरी, 1500 लोगों की नींद उड़ी

Connect News 24

बरेली। मॉडल टाउन में शनिवार रात 400 केवीए के ट्रांसफार्मर का तेल चोरी हो गया। 300 परिवारों के 1500 से अधिक लोगों की नींद उड़ गई। रविवार की छुट्टी का आधा दिन खराब हो गया। लोग बिजली के साथ पानी के लिए भी तरस गए। दोपहर 12 बजे जब आपूर्ति सुचारू हुई तब राहत मिली।

दशहरा मेला तिराहे पर ट्रांसफार्मर लगा है जब आपूर्ति चालू थी उसी दौरान चोरों ने करीब एक ड्रम तेल चोरी कर लिया। जिसकी कीमत एक लाख रुपये से अधिक है। चोरी होने की जानकारी रात में बिजली विभाग को नहीं हुई जबकि इस ट्रांसफार्मर से जुड़े सभी उपभोक्ताओं की आपूर्ति ठप हो गई थी। अधिशासी अभियंता अनुज गुप्ता और सहायक अभियंता अभिषेक कुमार को सुबह सात बजे जानकारी मिली तब ट्राॅली ट्रांसफार्मर लगवाकर आपूर्ति सुचारू की गई।

अब सीसीटीवी कैमरों से तलाशे जा रहे हैं चोर

ट्रांसफार्मर के आसपास दो स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। एक स्थान की रिकाॅर्डिंग में चेहरे साफ नहीं है। दूसरे स्थान की रिकाॅर्डिंग सोमवार को मिलेगी। सहायक अभियंता अभिषेक कुमार ने बताया कि बारादरी थाने में तहरीर दी गई है। ट्रांसफार्मर को मरम्मत के लिए कार्यशाला भेज रहे हैं। सीसीटीवी कैमरों की रिकाॅर्डिंग पुलिस को देंगे ताकि चोर पकड़े जाएं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button