बरेली

Bareilly News: कस्बों में अवैध टैक्सी स्टैंड पर कार्रवाई शुरू, अब शहर की बारी; कई वाहनों के चालान काटे

Connect News 24

police took action on illegal taxi stands in towns

सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े होते हैं वाहन
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में अवैध टैक्सी स्टैंड संचालित करने वालों के खिलाफ कस्बों में कार्रवाई शुरू हो गई है। अब शहर में इन पर नकेल कसने की बारी है। आंवला में वाहनों को सीज किया गया और उनका चालान किया है, जबकि हाफिजगंज में ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है। वहीं, शहर में कार्रवाई के लिए एसएसपी ने निगरानी और धरपकड़ की कार्रवाई का निर्देश दिया है।

अमर उजाला में शहर-कस्बों में अवैध टैक्सी स्टैंड संचालित करने पर लगातार खबरें प्रकाशित की हैं। एसएसपी प्रभाकर चौधरी के निर्देश के बाद अब कार्रवाई होने लगी है। आंवला में डग्गामार वाहनों के खिलाफ पुलिस ने रविवार को आठ वाहनों को सीज किया गया और चार वाहनों का चालान काटा। यहां के पुरैना तिराहे, बिसौली बस स्टैंड, रामनगर रोड, अलीगंज बस स्टैंड से बड़ी संख्या में डग्गामार वाहन संचालित होते हैं। वहीं, हाफिजगंज में कांस्टेबल विशेष कुमार की तहरीर पर अवैध स्टैंड से वाहन संचालित करने के आरोप में ठेकेदार महबूब के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

इधर, बरेली शहर के पटेल चौक के अवैध स्टैंड से चौकी और जिम्मेदारों तक महीने का हिसाब देने में जिस शख्स का नाम चर्चा में आ रहा है, कोतवाल हिमांशु निगम ने उसके बारे में जानकारी कराई। चौकी प्रभारियों के स्तर से कोई कार्रवाई न होते देख कोतवाल ने युवक को बुलाकर पूछताछ की तो पैरवी में भी कुछ लोग उतर आए। कोतवाल ने आरोपी का मोबाइल लेकर नंबर सर्विलांस सेल को दे दिया। चौपुला स्टैंड से जिम्मेदारों तक हिसाब पहुंचाने वाले शख्स पर भी कार्रवाई होनी है। कोतवाली पुलिस, सुभाष नगर पुलिस और यातायात पुलिस का दफ्तर होने के नाते एक-दूसरे के पाले में गेंद डाली जा रही है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button