Rampur News: दावत से लौट रहे बाइक सवार युवक की हादसे में गई जान
केमरी, भोट(बिलासपुर)। केमरी थाना क्षेत्र के चकिया हयातनगर गांव निवासी चंद्रपाल प्रजापति की शनिवार रात सड़क हादसे में मौत हो गयी। परिजनों ने बिना किसी पुलिस कार्रवाई के ही रविवार को अंतिम संस्कार कर दिया।
थाना क्षेत्र के चकिया हयातनगर गांव निवासी चन्द्रपाल प्रजापति (38) खेती किसानी कर परिवार का पालन पोषण करते थे। परिजनों के अनुसार शनिवार को वह अपने दो बच्चों के साथ भोट थाना क्षेत्र के कोयला गांव में दावत में गए थे।रात करीब दस बजे वह अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में उनकी बाइक फिसल गयी और वह बाइक समेत रोड किनारे खेत में गिर गए थे। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। गंभीर रूप से घायल युवक को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान रविवार सुबह करीब आठ बजे उनकी मौत हो गयी। मौत की सूचना पर परिजन भी जिला चिकित्सालय पहुंच गए व मृतक के शव को अपने घर ले आए। परिजनों ने दोपहर बाद बिना किसी पुलिस कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।परिजनों के अनुसार मृतक के दो पुत्र तथा दो पुत्रियां हैं।