Bareilly News: अपर जिलाधिकारी ने किया मतदेय स्थलों का निरीक्षण

मतदेय स्थल का निरीक्षण करते एडीएम । स्रोत -प्रशासन
पीलीभीत। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत रविवार को अपर जिलाधिकारी राम सिंह गौतम ने विभिन्न मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्हें उच्च प्राथमिक विद्यालय चंदोई में पदाभिहीत अधिकारी प्रधानाध्यापक अनुपस्थित मिले। जिनके बारे में जानकारी करने पर बीएलओ ने बताया कि वह बीमार हैं। इस पर अपर जिलाधिकारी ने सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी को तत्काल किसी अन्य अध्यापक की बूथ पर तैनाती करने के निर्देश दिए। संवाद

मतदेय स्थल का निरीक्षण करते एडीएम । स्रोत -प्रशासन



