पीलीभीत

Pilibhit News: उपचार के दौरान युवक की मौत

Connect News 24

पीलीभीत। बरेली के युवक की उपचार के दौरान 18 दिन बाद मौत हो गई।

बरेली के बहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव कुईयांखेड़ा निवासी कृष्ण पाल ने बताया कि उनका पुत्र शांति स्वरूप (20) भैया दूज पर जहानाबाद थाना क्षेत्र के गांव रिश्तेदारी में आया था। जहां से वापस जाते वक्त शाम लगभग छह बजे परेवा वैश्य चौकी के निकट बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। उसे जहानाबाद स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

हालत गंभीर होने पर उसे बरेली रेफर कर दिया गया। जहां उसका एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। उपचार के दौरान शनिवार की रात मौत हो गई। परिजनों ने मामले की सूचना थाना जहानाबाद पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button