बरेली

Bareilly News: केंद्रीय गृह राज्यमंत्री को पद से हटाने की मांग, बरेली ट्रेड यूनियंस फेडरेशन ने किया प्रदर्शन

Connect News 24

Bareilly Trade Unions Federation members protests

बरेली ट्रेड यूनियंस फेडरेशन
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली ट्रेड यूनियंस फेडरेशन के सदस्यों ने मंगलवार को डीएम को ज्ञापन सौंपा। तिकुनिया हिंसा का मामला उठाते हुए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी को पद से हटाने की मांग की गई। श्रम संहिताओं को रद्द करने और न्यूनतम वेतन 26 हजार रुपये प्रतिमाह किए जाने की मांग की। फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाए जाने का मुद्दा उठाया। 

संगठन के सदस्यों ने पुरानी पेंशन बहाल करने और नई पेंशन नीति को रद्द करने की मांग की। सार्वजनिक उपक्रमों के निजीकरण का विरोध किया। बिजली संशोधन बिल 2022 को निरस्त करने समेत किसानों के कर्ज माफ करने की मांग की। 

यूनियन के अध्यक्ष मुकेश सक्सेना ने कर्मचारियों पर तानाशाही को गलत बताकर नीतियों में बदलाव की मांग की। महामंत्री संजीव मेहरोत्रा ने कर्मचारियों के हित में आवाज बुलंद की। किसान मोर्चा के सदस्यों ने भी विरोध जताया। इस मौके पर रंजन मोहिले, केपी सिंह, अवतार सिंह, हरीश मौर्य, महेश गंगवार, राजेंद्र सिंह, पूरन लाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button