Bareilly News: नाथधाम टाउनशिप के लिए 500 हेक्टेयर जमीन चिह्नित करने में जुटा बीडीए
बरेली। रामगंगा नगर आवासीय और ग्रेटर बरेली योजना के बाद अब बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) 500 हेक्टेयर भूमि पर नाथधाम टाउनशिप विकसित करेगा। इसके लिए जमीन चिह्नित की जा रही है। चिह्नीकरण पूरा होने के बाद अधिग्रहण किया जाएगा। टाउनशिप के प्रस्ताव को शासन की मंजूरी मिल चुकी है। बरेली विकास प्राधिकरण के अफसर रामगंगा नगर और ग्रेटर बरेली आवासीय योजनाओं की सफलता से उत्साहित है। इसीलिए बदायूं रोड पर नाथनगरी टाउनशिप प्रस्तावित की गई है। नाथनगरी के शिवमंदिरों को आपस में जोड़ने के नाथ कॉरिडोर प्रोजेक्ट पर बीडीए काम कर रहा है। कई नए कार्य प्रस्तावित हैं। मुख्य मार्गों को छह लेन किया जाना है। लाइट मेट्रो के लिए भी काम होना है। इसी क्रम में नाथधाम टाउनशिप को धरातल पर उतारने की कवायद शुरू हुई है। जमीन के लिए ड्रोन कैमरों से गांवों की मैपिंग की जा रही है। जमीन चिह्ति होने के बाद अधिग्रहण किया जाएगा।
नाथधाम टाउनशिप से पर्यटन को बढ़ावा देने की योजना पर अमल होना है। रामगंगा बैराज के निकट टाउनशिप प्रस्तावित है। बैराज पर्यटकों को आकर्षित करेगा। बैराज पर घाटों का निर्माण कराया जाएगा। इसकी तैयारी की गई है।
नाथधाम टाउनशिप प्राधिकरण की सबसे बड़ी योजना है। इसको विकसित करने की कार्ययोजना पर अमल किया जा रहा है। तीन गांवों की जमीन की मैपिंग की जा रही है। जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी। – जोगिंदर सिंह, उपाध्यक्ष बीडीए



