Bareilly News: बाइक सवारों ने कुंडल और मंगलसूत्र लूटा
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sat, 12 Aug 2023 02:20 AM IST
मीरगंज। बैंक में रुपये जमा करके लौट रहे मां-बेटे को बदमाशों ने पीटकर कुंडल और मंगलसूत्र लूट लिया। पुलिस ने लुटेरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।
प्रेमवती पत्नी महेन्द्र सिंह निवासी जौनेर थाना मीरगंज इस समय संजयनगर में परिवार सहित रह रही है। शुक्रवार दोपहर चार बजे वह अपने पुत्र दिनेश के साथ बाइक से मीरगंज की स्टेट बैंक की शाखा में रुपये जमा करके अपने गांव जौनेर जा रही थी। तभी पीछे से एक बाइक पर सवार दो युवकों ने उनकी बाइक को रोक लिया। इसके बाद एक युवक ने प्रेमवती के कान से कुंडल और गले से मंगलसूत्र छीन लिया। विरोध करने पर मां-बेटे की पिटाई लगाई। इसके बाद लुटेरे भाग गए। प्रभारी निरीक्षक मीरगंज हरेंद्र सिंह ने बताया रिपोर्ट दर्ज कर लुटेरों की तलाश की जा रही है।



