बरेली

Bareilly News: लूट के लिए रोकी बाइक, टार्च लगाई तो पुलिस वाले निकले

Connect News 24

बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र में रात के अंधेरे में दो लुटेरों ने लूट की योजना बनाई। धोखे से वह पुलिसवालों की बाइक ही रोक बैठे। टार्च की रोशनी में पुलिस की वर्दी दिखी तो लुटेरे भागने लगे, पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया।

शुक्रवार रात इज्जतनगर थाना पुलिस गश्त कर रही थी। कसमापुर रोड पर एयरफोर्स की दीवार के अंतिम छोर पर अंधेरे में पुलिस की बाइक निकली तो अचानक सामने आकर दो लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की। टार्च की रोशनी पड़ने पर इन्हें पता लगा कि बाइक सवार पुलिसवाले हैं। इस पर दोनों आरोपी भागने लगे। सिपाही अनुराग ने दौड़ाकर दोनों को पकड़ लिया।

दोनों ने अपने नाम मुड़िया अहमदनगर निवासी यूनुस और सिकरापुर निवासी राहिद बताए। अपना खर्चा चलाने के लिए राहगीरों को लूट लेते हैं और बंद घर में चोरी करते हैं। बाइक की लाइट देखकर राहगीर को लूटने के इरादे से आए थे, लेकिन धोखे से पुलिस से सामना हो गया। दोनों के पास से चाकू और टार्च बरामद हुई है। इज्जतनगर थाने में दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button