बरेली

Bareilly News: रामपुर ने पीलीभीत और बरेली ने शाहजहांपुर को हराया

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

Updated Sun, 03 Dec 2023 01:04 AM IST

बरेली। रिजर्व पुलिस लाइन स्थित बैडमिंटन हॉल में 41वीं जोन स्तरीय पुलिस बैडमिंटन प्रतियोगिताओं का शनिवार को आगाज हो गया। इसमें आठ जिलों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। पांच जिलों की महिला टीमें भी प्रतिभाग कर रही हैं। पहले सेमीफाइनल में रामपुर ने पीलीभीत को और दूसरे सेमीफाइनल में बरेली ने शाहजहांपुर को हराया।

पहला उद्घाटन मैच बदायूं और पीलीभीत के बीच खेला गया। इसमें पीलीभीत विजेता रहा। दूसरे मैच में रामपुर ने संभल को हराकर जीत दर्ज की। तीसरे मैच में शाहजहांपुर ने मुरादाबाद को हरा दिया। चौथा मैच अमरोहा और बरेली के बीच हुआ, जिसमें बरेली विजेता रहा। पुरुष वर्ग के व्यक्तिगत मैच में बदायूं ने शाहजहांपुर को हराया। रामपुर ने अमरोहा को, पीलीभीत ने मुरादाबाद को और बरेली ने संभल को पराजित किया।

अन्य मैचों में अमरोहा ने रामपुर को, बरेली ने रामपुर को और पीलीभीत ने बदायूं को हराकर जीत अपने नाम कर ली। इससे पूर्व एसपी ट्रैफिक राममोहन सिंह ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। सीओ लाइन आशीष प्रताप सिंह समेत अन्य अधिकारी रहे। संचालन आरक्षी ब्रज बिहारीलाल ने किया। आरआई हरमीत सिंह और रेली ने व्यवस्था में सहयोग किया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button