बरेली

Bareilly News: नहीं जमा हुआ बिल, निराश लौटे उपभोक्ता

Connect News 24

बरेली। बिजली निगम के दफ्तरों में ”उपभोक्ता देवो भव:” के फ्लैक्सी तो लगे हैं, लेकिन सॉफ्टवेयर अपडेट न होने की वजह से सोमवार को बिल जमा करने पहुंचे लोगों को निराश लौटना पड़ा। उन्हें बताया गया कि सॉफ्टवेयर पर काम चल रहा है। अब 12 जुलाई से बिल जमा होंगे। उपभोक्ताओं ने बताया कि कि यदि इसकी सूचना दे दी गई होती तो उनको भटकना नहीं पड़ता।

मुख्य अभियंता राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि सोशल मीडिया और समाचार पत्रों के माध्यम से शनिवार, रविवार और सोमवार को सॉफ्टवेयर अपडेट होने के कारण बिल जमा नहीं होने की सूचना दी गई थी। उपभोक्ताओं को मेसेज भी भेजे गए हैं। कहीं कोई दिक्कत है तो उसे चेक कराएंगे। मंगलवार को सुबह 10 बजे से सभी कैश काउंटरों पर बिल जमा होंगे।

पहले से नहीं दी जानकारी

मैं बिल जमा करने आया था, लेकिन कांउटर बंद मिला। न तो मेसेज आया, न ही यहां बिल न जमा होने की सूचना चस्पा की गई। – राकेश श्रीवास्तव, सुर्खा, बानखाना

मेरे घर का मीटर तेजी से चल रहा है। दूसरा मीटर लगवाने और बिल ठीक कराने आया, लेकिन सिस्टम न चलने की जानकारी दी गई। – आशू खान, बारादरी

मोबाइल फोन पर पहले मेसेज मिला होता तो परेशान नहीं होना पड़ता। यहां कोई यह बताने वाला भी नहीं है कि कब बिल जमा होगा। – राजीव ठाकुर, गुलामनगर


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button