बरेली

Bareilly News: हर घर के आंगन से माटी संग्रह करेंगे भाजपाई

Connect News 24

बरेली। भाजपा की ओर से आठ से 13 सितंबर तक चलने वाले ”मेरी माटी मेरा देश” अभियान की तैयारियां शुरू कर दी हैं। शनिवार को पार्टी कार्यालय पर हुई बैठक में मुख्य अतिथि बृज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि इस अभियान का लक्ष्य लोगों में देशप्रेम की भावना जगाना है।

उन्होंने कहा कि अभियान की तैयारी बैठकें सात सितंबर तक होंगी। पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता गांव-गांव, घर-घर जाकर लोगों को अभियान से जोड़ेंगे। तीन और चार सितंबर को मंडल स्तर पर बैठकें होंगी। पांच और छह सितंबर को ग्रामसभा और सात सितंबर को ब्लॉक, नगर पंचायत, नगर पालिका स्तर पर समीक्षा की जाएगी। प्रत्येक गांव में सभी घरों के आंगन की मिट्टी कलश में संग्रह करनी है। प्रत्येक गांव में 75 पौधे लगाकर अमृत वाटिका बनानी है। गांवों में सामूहिक रूप से पंच प्रण प्रतिज्ञा भी कराई जाएगी।

तीन से 13 अक्तूबर तक ग्रामीण इलाकों से इकट्ठा की गई मिट्टी के अमृत कलश ब्लॉक मुख्यालयों पर एकत्रित किए जाएंगे। यहां से ये कलश प्रदेश मुख्यालय और फिर वहां से दिल्ली भेजे जाएंगे। दिल्ली में भी अमृत वाटिका बनाई जाएगी।

बैठक में सांसद संतोष गंगवार, जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, विधायक डीसी वर्मा, डॉ एमपी आर्य, पूर्व मंत्री बहोरन लाल मौर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि प्रशांत पटेल, जिला सहकारी बैंक अध्य्क्ष वीरेंद्र गंगवार, रविंद्र सिंह राठौर, पूरन लाल लोधी, सोमपाल शर्मा, वीरपाल गंगवार, मेघनाथ सिंह कठेरिया, डॉ. निर्भय गुर्जर, चंचल गंगवार, नीरेंद्र सिंह राठौर, अंकित शुक्ला, अजय सक्सेना, अभय चौहान, राहुल साहू, जिला मीडिया प्रभारी अंकित माहेश्वरी, देवेंद्र सक्सेना, तेजेश्वरी सिंह, स्वाति सिंह, पूजा गंगवार, मंजू कोरी, वीरपाल मौर्य आदि रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button