बरेली

Bareilly News: काम के दबाव में बिजली निगम के एसडीई को ब्रेन स्ट्रोक

Connect News 24

बरेली। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के बरेली जोन में मैनपाॅवर कम होने से कर्मचारियों पर काम का दबाव है। काम अधूरा रह गया तो नोटिस मिलती है और कार्रवाई की तलवार लटक जाती है। ऐसी ही नोटिस झेल रहे आंवला तहसील के रामनगर क्षेत्र के एसडीई आकाश अग्रवाल को मंगलवार को सुबह ब्रेन स्ट्रोक आ गया।

शाम तक बोलने की स्थिति में आए तो उन्होंने अपने करीबी सहायक अभियंता गौरव शर्मा से कर्मचारियों की संख्या कम होने और लक्ष्य पूरा करने के दबाव का जिक्र किया। अधीक्षण अभियंता अशोक चौरसिया ने बताया कि काम का दबाव तो होता ही है। सभी को अपनी क्षमता के अनुरूप सेवाएं देनी होती हैं। उन्होंने यह भी माना कि 15 दिन पहले आकाश अग्रवाल को बकायेदारों के कनेक्शन कम काटने, वसूली कम होने और लाइन लॉस अधिक होने पर पत्र दिया गया था। उनके विरुद्ध जांच एवं कार्रवाई के लिए मुख्यालय को पत्र भी भेजा गया था, लेकिन ऐसा केवल उनके साथ नहीं है। जो लक्ष्य पूरा नहीं कर पा रहे हैं, उन्हें नोटिस भेजा जाना प्रक्रिया का हिस्सा है। वहीं, गौरव शर्मा ने बताया कि आकाश अग्रवाल अब खतरे से बाहर हैं।

कोट

मैनपॉवर चौथाई है। अभियंताओं और अवर अभियंताओं पर काम का अत्यधिक दबाव है। प्रबंधन स्तर से इस बात की समीक्षा कभी नहीं होती कि क्या संसाधन दिए गए हैं। बस लक्ष्य पूर्ति का दबाव रहता है। लक्ष्य पूरा नहीं होने पर पत्र दिए जा रहे हैं। – गौरव शर्मा, संयोजक , विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button