बरेली

Bareilly News: कुतुबखाना में ब्रेकडाउन, छह घंटे गुल रही बिजली

Connect News 24

बरेली। कुतुबखाना, इज्जतनगर, सुभाषनगर, महानगर, किला, सिविल लाइंस, आवास विकास कालोनी में मंगलवार को दिन में बार-बार ब्रेकडाउन होने से आपूर्ति बाधित हुई। कुतुबखाना में छह घंटे बिजली गुल रही। इज्जतनगर के परतापुर, फरीदापुर, रैपुरा, कृष्णानगर, बसंतपुर में सुबह 11 से रात 8 बजे तक आपूर्ति प्रभावित रही। दस हजार से अधिक उपभोक्ता परेशान हुए।

कुतुबखाना में दोपहर 11.10 से 5 बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे पहले सोमवार को 12 घंटे आपूर्ति बंद रही थी। उपभोक्ताओं का कहना है कि जब से गर्मी आई है तभी से आपूर्ति व्यवस्था बिल्कुल फेल है। ओवरलोडिंग के बहाने किसी भी फीडर पर कटौती कर दी जाती है। जब-जब सिविल लाइंस सबस्टेशन में कोई समस्या होती है, पूरा कुतुबखाना बंद हो जाता है। कुतुबखाना के लिए दूसरा सप्लाई सर्किट नहीं बनाया गया है।

सुभाषनगर से सीबीगंज सबस्टेशन का 33 केवी फीडर 20 किमी दूर है। इससे आए दिन तार टूटने से आपूर्ति बाधित हो रही है। अभियंता गर्मी से पहले फीडर छोटे करने का दावा कर रहे थे, लेकिन काम शुरू नहीं हो सका। इसलिए लोग खामियाजा भुगत रहे हैं।

दो ट्रांसफार्मर फुंके, 500 घरों की बिजली गुल

खन्नू मोहल्ला में सोमवार को ट्रांसफार्मर फुंकने से तीन घंटे तक आपूर्ति ठप रही। वनखंडीनाथ मंदिर के पास ट्रांसफार्मर फुंकने से मंगलवार दोपहर 2 से रात 8 बजे तक आपूर्ति बंद रही। दोनों मोहल्लों में 500 से अधिक घरों की बिजली गुल रही।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button