बदायूं

Budaun News: टीबी के लक्षण बताए और इलाज की दी जानकारी

Connect News 24

महिला अस्पताल में सीएचओ को दिया गया प्रशिक्षण

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। ब्लॉक बिसौली, आसफपुर एवं बिल्सी के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर नवनियुक्त सीएचओ को जिला महिला अस्पताल स्थित अचल प्रशिक्षण केंद्र में क्षय रोग कार्यक्रम का एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। इसमें टीबी के लक्षणों की जानकारी देते हुए उसके इलाज की जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण में जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. विनेश कुमार ने बताया कि दो सप्ताह से लगातार खांसी आना, लगातार बुखार रहना, भूख कम लगना व वजन का कम होना, रात को अत्यधिक पसीना आना, सीने में दर्द रहना एवं कभी-कभी बलगम के साथ खून का आना टीबी के लक्षण हैं। इन लक्षणों के साथ अगर कोई व्यक्ति हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर आता है तो उसके बलगम की जांच की जाएगी।

जांच करने पर टीबी रोग निकलता है तो ऐसे व्यक्ति को सेंटर पर बुलाकर उसके जरूरी कागजात लेकर वहीं से उसका इलाज शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि टीबी के मरीजों को 500 रुपये प्रतिमाह मिलने वाली धनराशि भी अब जल्द से जल्द उनके खातों में ट्रांसफर की जा सकेगी।

प्रशिक्षण डॉ. विनेश कुमार, बृजेश राठौर व लैब टेक्नीशियन आमिर खान ने दिया। बताया गया कि इसी तरह अगले दो दिन में सभी ब्लॉक के नए सीएचओ को बुलाकर प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान आसिफ रजा, संदीप राजपूत, शिवम, राजीव सक्सेना, सुदेश सक्सेना, सोमेंद्र पाल सिंह, सर्वेश कुमार उपस्थित रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button