बरेली

Bareilly News: प्रधान के तीन, पंचायत सदस्यों के 49 रिक्त पदों पर होंगे उप चुनाव

Connect News 24

बरेली। जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद रिक्त पदों पर छह सितंबर को उप चुनाव होंगे। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से अधिसूचना जारी होने पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। ग्राम पंचायत सदस्यों का नामांकन व मतगणना ब्लॉक कार्यालय पर होगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी शिवाकांत द्विवेदी की ओर से जारी सूचना के मुताबिक उप चुनाव के लिए रिक्त सीटों पर 22 अगस्त को नामांकन, 23 को नामांकन पत्रों की जांच, 24 को नाम वापसी इसी दिन चुनाव चिह्न आवंटित होंगे। छह सितंबर को मतदान और आठ सितंबर को मतगणना होगी। क्षेत्र और जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन और मतगणना क्रमवार क्षेत्र पंचायत मुख्यालय और जिला पंचायत मुख्यालय पर होगी। सार्वजनिक अवकाश में भी संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे।

कहां कितने पद रिक्त

भुता में ग्राम पंचायत सदस्य के आठ, आलमापुर जाफराबाद में दो, फरीदपुर में दो, भदपुरा में दो, भोजीपुरा में दो, शेरगढ़ में तीन, फतेहगंज पश्चिमी में तीन, बहेड़ी में तीन, मीरगंज में छह, रामनगर में नौ, क्यारा में एक, नवाबगंज में दो, दमखोदा में एक, बिथरी चैनपुर में दो पद रिक्त हैं। भुता के ग्राम पंचायत बिलौआ, फतेहगंज पश्चिमी के पल्था व नवाबगंज के दुआघाट में ग्राम प्रधान का पद रिक्त है। रामनगर के चकरपुर और मऊ चंदपुर में क्षेत्र पंचायत सदस्य के एक-एक और बहेड़ी के टांडा छंगा में जिला पंचायत सदस्य का एक पद रिक्त है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button