बरेली

Bareilly News: थमा प्रचार, आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

Connect News 24

बरेली। नगर निकाय चुनाव में ताल ठोक रहे प्रत्याशियों का जनसंपर्क मंगलवार को थम गया है। 11 मई को द्वितीय चरण का मतदान होगा। इसकी तैयारी पुलिस प्रशासन ने कर ली है। बुधवार को पोलिंग पार्टी रवाना होंगी। रवानगी स्थल पर मंगलवार को वाहन पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। निगरानी के लिए जिले को 33 जोन और 77 सेक्टर में विभाजित किया गया है।

जिले में नगर निगम और निकायों में 11 मई को मतदान होगा। अबकी बार नगर निगम के मेयर, पार्षद का चुनाव 8,47,763 मतदाता करेंगे। निकायों के अध्यक्ष और सदस्य पदों के लिए 4,84,413 मतदाता वोट डालेंगे। निकाय चुनाव के लिए जिले में 340 मतदान केंद्र बने हैं। इनमें 1195 मतदेय स्थल हैं। नगर निगम के लिए एक मेयर, 80 पार्षद के लिए ईवीएम और नगर निकायों के 19 अध्यक्ष और 272 सदस्य पद के लिए बैलेट पेपर से मतदान होगा। ईवीएम और मतपत्र पोलिंग पार्टियों को रवानगी स्थल पर सौंपे जाएंगे। 67 निर्वाचन अधिकारी, 106 सहायक निर्वाचन अधिकारी समेत 5430 मतदान कार्मिक तैनात रहेगे। जिन्हें मतदान के बाद सील कर कड़ी सुरक्षा घेरे के बीच स्ट्रांग रूम में जमा करना होगा। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस समेत खुफिया विभागों को भी सक्रिय किया गया है।

बरेली कॉलेज मैदान पहुंचे अधिगृहीत वाहन

पोलिंग पार्टियों को रवाना करने के लिए अधिगृहीत वाहन मंगलवार दोपहर से बरेली कॉलेज मैदान पहुंचना शुरू हो गए थे। विकास भवन से श्यामगंज जाने वाली सड़क के एक ओर बैरीकेडिंग किए जाने से आवागमन प्रभावित रहा। बसों के बरेली कॉलेज पहुंचने के दौरान रुक-रुककर जाम लगता रहा। सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। अबकी बार पाेलिंग पार्टियों की रवानगी के लिए 315 बस, 15 मिनी बस, सेक्टर-जोनल मजिस्ट्रेट के लिए 110 हल्के वाहन, उड़नदस्ता और निगरानी टीम के लिए 46 हल्के वाहन अधिगृहीत हुए हैं।

निकाय का नाम वार्ड संख्या मतदान केंद्र मतदान स्थल पुरुष मतदाता महिला मतदाता कुल मतदाता

नगर निगम बरेली 80 162 640 455954 391809 847763

ठिरिया निजावत खां 14 7 27 11279 10149 21428

रिठौरा 12 6 15 7502 6299 13801

धौराटांडा 15 7 21 10608 9543 20151

मीरगंज 12 9 24 10779 9375 20154

फतेहगंज पश्चिमी 15 10 28 12717 11603 24320

शाही 12 5 14 7067 6016 13083

शीशगढ़ 15 8 24 11568 9522 21090

नवाबगंज 25 17 52 21110 18893 39894

सेंथल 12 6 15 7072 6737 13809

बहेड़ी 25 20 62 31994 29128 61112

फरीदपुर नगर पंचायत 10 4 10 3318 3271 6589

रिछा 14 6 18 8924 8357 17281

देवरनियां 13 9 24 9926 9410 19336

शेरगढ़ 12 7 16 7484 6825 14309

फरीदपुर नगर पालिका 25 15 72 37834 34152 71986

फतेहगंज पूर्वी 10 3 13 5817 4971 10788

आंवला 25 23 66 32990 27916 60906

बिशारतगंज 12 7 15 7758 6193 13951

सिरौली 14 9 27 10922 9493 20415


नगर निकाय पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल, स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल

तहसील नगर निकाय पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल

सदर, बरेली नगर निगम मेयर/पार्षद बरेली कॉलेज उप्र राज्य भंडारण निगम परसाखेड़ा प्रथम, द्वितीय

नगर पंचायत ठिरिया बरेली कॉलेज बरेली कॉलेज

नगर पंचायत धौराटांडा बरेली कॉलेज बरेली कॉलेज

फरीदपुर नगर पालिका परिषद सीएएस इंटर कॉलेज सीएएस इंटर कॉलेज

नगर पंचायत फतेहगंज पूर्वी सीएएस इंटर कॉलेज सीएएस इंटर कॉलेज

नगर पालिका परिषद बहेड़ी कृषि उत्पादन मंडी समिति कृषि उत्पादन मंडी समिति

नगर पंचायत देवरनिया कृषि उत्पादन मंडी समिति कृषि उत्पादन मंडी समिति

नगर पंचायत शेरगढ़ कृषि उत्पादन मंडी समिति कृषि उत्पादन मंडी समिति

नगर पंचायत फरीदपुर कृषि उत्पादन मंडी समिति कृषि उत्पादन मंडी समिति

नगर पंचायत रिछा कृषि उत्पादन मंडी समिति कृषि उत्पादन मंडी समिति

मीरगंज नगर पंचायत मीरगंज राजेंद्र प्रसाद इंटर कॉलेज राजेंद्र प्रसाद इंटर कॉलेज

नगर पंचायत शाही राजेंद्र प्रसाद इंटर कॉलेज राजेंद्र प्रसाद इंटर कॉलेज

नगर पंचायत फतेहगंज पश्चिमी राजेंद्र प्रसाद इंटर कॉलेज राजेंद्र प्रसाद इंटर कॉलेज

नगर पंचायत शीशगढ़ राजेंद्र प्रसाद इंटर कॉलेज राजेंद्र प्रसाद इंटर कॉलेज

नवाबगंज नगर पालिका परिषद नवाबगंज कृषि उत्पादन मंडी समिति कृषि उत्पादन मंडी समिति

नगर पंचायत सेंथल कृषि उत्पादन मंडी समिति कृषि उत्पादन मंडी समिति

आंवला नगर पालिका परिषद आंवला डॉ. आरएमएल कॉलेज डॉ. आरएमएल कॉलेज

नगर पंचायत सिरौली डॉ. आरएमएल कॉलेज डॉ. आरएमएल कॉलेज आंवला

नगर पंचायत बिशारतगंज डॉ. आरएमएल कॉलेज डॉ. आरएमएल कॉलेज आंवला

निगम और निकाय में कहां कितने उम्मीदवार

नगर निकाय मेयर/अध्यक्ष पार्षद/सदस्य

नगर निगम 13 521

नगर पंचायत ठिरिया निजावत खां 24 49

नगर पंचायत रिठौरा 10 91

नगर पंचायत धौराटांडा 17 76

नगर पालिका नवाबगंज 18 155

नगर पंचायत सेंथल 14 54

नगर पालिका फरीदपुर 12 162

नगर पंचायत फतेहगंज पूर्वी 07 34

नगर पालिका परिषद बहेड़ी 15 169

नगर पंचायत फरीदपुर 09 45

नगर पंचायत रिछा 07 51

नगर पंचायत देवरनिया 17 99

नगर पंचायत शेरगढ़ 19 95

नगर पालिका आंवला 10 166

नगर पंचायत मीरगंज 13 71

नगर पंचायत फतेहगंज पश्चिमी 18 83

नगर पंचायत शाही 18 63

नगर पंचायत शीशगढ़ 11 63

नगर पंचायत सिरौली 12 72

नगर पंचायत विशारतगंज 14 62

13 प्रत्याशी हैं मेयर चुनाव के मैदान में

मेयर पद के लिए भाजपा से डॉ. उमेश गौतम, समाजवादी पार्टी समर्थित डॉ. आईएस तोमर, कांग्रेस के डॉ. कुलभूषण त्रिपाठी, बसपा के यूसुफ खान, आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के मोहम्मद सरताज, आम आदमी पार्टी के भूपेंद्र कुमार मौर्य, निर्दलीय नरेश कुमार, राकेश बाबू कश्यप, इरशाद अली, बनवारी लाल, साकिर अली अल्वी, रहीस मियां, मान सिंह मैदान में हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button