Bareilly News: छात्रा को ट्रेन के आगे फेंकने का मामला, विभागीय जांच में बेनकाब होंगे लापरवाह पुलिसकर्मी

छात्रा को ट्रेन के आगे फेंकने का मामला
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के सीबीगंज इलाके में छात्रा को रेलवे ट्रैक पर फेंकने के मामले में रात के वक्त बरती गई लापरवाही में अभी और दोषी तय किए जाने हैं। एडीजी ने एसएसपी से स्पष्टीकरण मांगने के साथ ही दूसरे दोषी तय करने की जिम्मेदारी सौंपी है।
मंगलवार रात सीबीगंज में छात्रा के साथ हुई घटना के मामले में आरोपी और उसके पिता को जेल भेजा जा चुका है। पीड़िता के स्वस्थ होने पर डॉक्टर की अनुमति के बाद ही उसका बयान दर्ज किया जाएगा। इसी बयान के आधार पर विवेचना आगे बढ़ेगी।
ये भी पढ़ें– Bareilly: ट्रेन के आगे छात्रा को फेंकने के मामले में एसओजी टीम भी जांच में जुटी, सीबीगंज में डाला डेरा
आरोप है कि घटना वाली रात थाने के इंस्पेक्टर पीड़ित परिवार से एक बार बात करने के बाद कमरे पर जाकर सो गए थे। अब एडीजी ने लापरवाही के आरोपियों की जांच करने और रिपोर्ट सौंपने की जिम्मेदारी एसएसपी को दी है।


