बरेली

Bareilly News: बिजली बिल में छूट का झांसा देकर उपभोक्ताओं से ठगी

Connect News 24

सिरौली। बिजली बिल में छूट कराने का झांसा देकर मीटर रीडरों ने कई उपभोक्ताओं से हजारों रुपये हड़प लिए। रुपये देने के बाद भी जब बिजली बिल की धनराशि कम नहीं तो उपभोक्ताओं ने अपने रुपये वापस मांगे। इस पर आरोपियों ने धमकी दी। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है।

गांव शिवपुरी के अनूप प्रजापति ने बताया कि उन्होंने पिछले करीब तीन साल से बिल जमा नहीं किया है। इस वजह से वह बड़ी राशि के बकायेदार हो गए हैं। उन्होंने यह बात गांव में रीडिंग करने आने वालों को बताई। उन्होंने बिल कम कराने का झांसा देकर छह मार्च को 23 हजार रुपये ले लिए। अब तक छूट का लाभ नहीं मिला है।

गांव के ही टेकचंद से 12 हजार और शौकत से 20 हजार रुपये आरोपियों ने ठग लिए। बिल के संबंध में जानकारी लेने के लिए जब वह फोन करते तो हर बार आरोपी बहाना बना देते। हाल में जब बिजली बिल में छूट के लिए एकमुश्त समाधान योजना आई तो उन्होंने फिर से संपर्क किया। इस पर आरोपी मीटर रीडरों ने उन्हें धमकी दी। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि क्षेत्र में कई लोगों से आरोपियों ने ठगी की है। पुलिस को तहरीर देकर उन्होंने रकम वापस कराने की मांग की है।

एजेंसी पर नकेल नहीं, पिस रहा उपभोक्ता

मीटर रीडर की ओर से रीडिंग में गड़बड़ी के कई मामले सामने आ चुके हैं। कई बार मीटर रीडर सांठगांठ से कम बिल बना देते हैं। उपभोक्ता को बाद में पता चलता है कि बिल तो कम हुआ ही नहीं, झांसा देकर रीडिंग स्टोर करके कम बिल बना दिया गया। कई बार शिकायतें भी हुईं। सख्त कार्रवाई न होने से मीटर रीडरों का हौसला बढ़ता रहा।

मोबाइल फोन पर शिकायत मिली थी। संबंधित को मुकदमा दर्ज कराने के लिए कहा गया है। मीटर रीडर अगर वसूली कर रहे हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। – अशोक चौरसिया, एसई ग्रामीण


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button