Rampur News: घरेलू कलह से तंग किसान ने की खुदकुशी
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Fri, 08 Dec 2023 01:08 AM IST
शाहबाद। घरेलू कलह से तंग आकर किसान ने फंदे पर लटककर खुदकुशी कर ली। परिवार वालों ने उसके शव का पोस्टमार्टम कराए बगैर ही अंतिम संस्कार कर दिया।
शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के ढाकुरिया गांव निवासी किसान बट्टू लाल (37) देर रात शाहबाद कस्बे से दावत खाकर लौटे थे। ग्रामीणों के अनुसार देर रात में उनका पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि कमरे में जाकर बट्टू लाल ने चादर के फंदे पर लटककर जान दे दी। सुबह कमरा नहीं खुलने पर परिजन किसी तरह अंदर दाखिल हुए। अंदर बट्टू लाल का शव फंदे से लटका हुआ था। शव लटका हुआ देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। परिवार को पालने वाले अकेले बट्टू लाल ही थे, जोकि परिवार के सामने अब आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।