बरेली

Bareilly News: शहर को मिलेगी एक और मॉल की सौगात

Connect News 24

बरेली। शहरवासियों को आने वाले समय में रामगंगा नगर में माॅल की सौगात मिलेगी। बीडीए ने मंगलवार को 170 करोड़ के प्लॉटों की बिक्री की। मुंबई के डी-मार्ट ग्रुप ने मॉल बनाने के लिए 70 करोड़ रुपये में 8290 वर्ग मीटर भूखंड खरीदा है।

बीडीए वीसी जोगिंदर सिंह ने बताया कि रामगंगा नगर आवासीय योजना के तहत 28 व्यावसायिक भूखंडों की नीलामी की गई। मॉल के अलावा भी कई नामी कंपनियों ने भूखंड के लिए आवेदन किया है। स्कूल के लिए दो, अस्पताल के तीन, ग्रुप हाउसिंग के लिए एक, तीन काॅमर्शियल व 28 छोटे काॅमर्शियल भूखंडों की नीलामी की गई। अतिरिक्त भवन निर्माण व सप्लाई चेन विकसित करने के लिए 50 करोड़ रुपये का निवेश भी किया जाएगा। डी-मार्ट ग्रुप के बरेली में निवेश से विश्वस्तरीय डिमार्टमेंटल स्टोर का लाभ लोगों को लाभ मिलेगा। इससे रोजगार बढ़ेगा और रामगंगा नगर भी विकसित होगा।

पहले भी अस्पताल, होटल के लिए बिक चुके भूखंड

बीडीए रामगंगा नगर में आवासीय प्लाॅटों के अलावा पहले भी अस्पताल, फाइव स्टार होटल और मार्केट के लिए प्लॉटों की बिक्री कर चुका है। कई गेटबंद कॉलोनियों को खुद बीडीए ने ही विकसित किया है। बीडीए का कार्यालय भी यहीं बनाया गया है और कई कंपनियां भी अपना मुख्यालय यहीं बना चुकी हैं। अब रामगंगा नगर में बहुत कम प्लॉट ही बचे हैं।

अब विकसित करेंगे ग्रेटर बरेली

बीडीए वीसी ने बताया कि अब 238 हेक्टेयर क्षेत्रफल में ग्रेटर बरेली आवासीय योजना विकसित करेंगे। आवासीय योजना को 13 सेक्टरों में विभाजित किया जाएगा। योजना में पांच हजार से अधिक आवासीय व व्यावसायिक भूखंडों का सृजन किया गया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button