Bareilly News: नारियल पानी बेचने वाले पर हमला, 15 लोगों पर रिपोर्ट
बरेली। पीलीभीत बाईपास पर नारियल पानी बेचने वाले की दूसरे नारियल पानी विक्रेता ने साथियों के साथ मिलकर पिटाई कर दी। पीड़ित ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
डूंगरपुर गौटिया निवासी छत्रपाल पीलीभीत बाईपास पर बरातघर के सामने नारियल पानी बेचते हैं। उनकी दुकान के सामने रोड की दूसरी तरफ शीशगढ़ धर्मपुरा निवासी शईम भी फड़ लगाता है। छत्रपाल बड़ी विहार में नारियल खरीदने गए तो शईम ने अपने साथी नईम, अजीम, नसीम, मुर्तजा और दस अज्ञात लोगों के साथ मिलकर उन्हें घेर लिया और जमकर पिटाई कर दी। छत्रपाल और उसे बचाने आए असगर पर लाठी व चाकू से हमला कर दिया। छत्रपाल ने इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
छत्रपाल ने बताया कि उनके यहां अधिक ग्राहक आते हैं जबकि आरोपी पक्ष के फड़ पर भीड़ नहीं लगती। इस वजह से वह काफी समय से उनसे रंजिश मानता है। आरोपी पहले भी कई बार मारपीट की कोशिश कर चुके थे।



