रामपुर

सभी वर्गों के हित के लिए काम कर रही सरकार : सांसद

Connect News 24

टांडा। केंद्र में मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में स्वार टांडा विधानसभा के संयुक्त मोर्चा सम्मेलन का कार्यक्रम नगर में स्थित पृथ्वी बैंक्वेट हॉल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामपुर सांसद घनश्याम सिंह लोधी ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में गुंडे जेल के अंदर हैं। भाजपा ने सबका साथ सबका विकास का नारा देकर आम जनमानस में भरोसा कायम किया है। व्यापारी समाज से लेकर आम जनमानस तक वर्तमान सरकार का गुणगान कर रहा है। सरकार ने सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखकर कार्य किए हैं। पिछले नौ वर्षों में सरकार के बेहतर कार्यों से लोगों के जीवन में बड़ा बदलाव आया है। किसान, मजदूर, वंचित तबकों के साथ ही महिलाओं के लिए अनेकों योजनाओं का संचालन किया जा रहा है।

पूर्व विधायक अली यूसुफ अली ने कहा कि सरकार के नौ साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहे। देश और सरकार के प्रति विपक्ष की सोच हमेशा नकारात्मक रही है, जबकि भाजपा सकारात्मक सोच के साथ विकास में लगी है। इस दौरान कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला मंत्री राजकुमार चौहान ने किया तथा कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष ऋषभ ठाकुर, रवि रुहेला, हरी ओम मौर्या, योगेश सैनी, समेत बड़ी संख्या में अन्य लोग मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button