रामपुर

Rampur News: पालिकाध्यक्ष ने आश्वासन देकर कराया धरना समाप्त

Connect News 24

रामपुर। सप्ताह भर से सफाई कर्मचारियों ने दो माह का वेतन न मिलने पर धरना प्रदर्शन किया था। सोमवार को पालिकाध्यक्ष सफाई कर्मचारियों के धरना स्थल पर पहुंची और यहां उनको जूस पिलाते हुए दो दिन के भीतर वेतन दिलाने का आश्वासन दिया है।

सुबह करीब साढ़े 12 बजे के आसपास उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी यूनियन के लोग परिसर में धरना प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान पालिकाध्यक्ष वहां पर पहुंच गई। इसके बाद लोगों ने अपनी समस्या को रखा। सफाई कर्मचारियों का कहना था कि दो माह से उनको वेतन नहीं मिल सका है। जिस कारण उनके घर के चूल्हे भी जल सके हैं। इस पर पालिकाध्यक्ष सना खानम ने सफाई कर्मचारियों को जूस पिलाकर धरना समाप्त कराया और कहा कि दो दिन के भीतर उनका वेतन दे दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर को बेहतर बनाने के लिए सफाई कर्मचारी जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं। कहा कि आने वाले समय में नगर पालिका के प्रयासों से रामपुर की तस्वीर बदली हुई दिखाई देगी। कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण में गत वर्ष रामपुर जिस पायदान पर था, उससे संतुष्ट नहीं होना है और हम सभी को संकल्प लेना होगा कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 के तहत नगर पालिका रामपुर को नंबर वन बनाना है। इस मौके पर सैय्यद फैसल हसन, एजाज हुसैन खान आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button