Bareilly News: एलायंस बिल्डर्स पर जब्तीकरण की कार्रवाई जारी, अब व्यावसायिक भवन और गार्डन की कुर्की

मुनादी कराकर जब्त की गई संपत्ति
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में एलायंस बिल्डर्स के निदेशकों की अवैध संपत्तियों को जब्त करने की कार्रवाई जारी है। मंगलवार को महानगर में बने एलायंस बिल्डर्स के अग्रांते कार्यालय, व्यावसायिक भवन और गार्डन की कुर्की की गई। कार्रवाई के दौरान कैंट थाना प्रभारी, इज्जतनगर थाना प्रभारी समेत बारादरी थाने का फोर्स यहां मौजूद रहा। पुलिस ने ढोल बजवाकर मुनादी कराई। इंस्पेक्टर कैंट बलवीर सिंह बग्गा ने माइक पर डीएम का आदेश पढ़कर सुनाया। उन्होंने बताया कि इस संपत्ति को प्रशासन ने अपने कब्जे में ले लिया है।
सोमवार को भी हुई थी कार्रवाई
इससे पूर्व सोमवार को भूमाफिया गिरोह के सरगना रमनदीप सिंह, अमनदीप सिंह के रेजिडेंसी गार्डन स्थित 20 करोड़ के दफ्तर को सोमवार शाम पुलिस-प्रशासन की संयुक्त टीम ने जब्त कर लिया। एसपी सिटी राहुल भाटी, एएसपी विक्रम दहिया, एसडीएम सदर प्रत्यूष पांडेय, सीओ सिटी श्वेता यादव आसपास के कई थानों की पुलिस लेकर मौके पर पहुंचे थे। ढोल-नगाड़ा और लाउडस्पीकर के साथ अधिकारियों ने संपत्ति से जुड़ी मुनादी कराई। इसके बाद पुलिस ने ऑफिस में ताला जड़ दिया।



