बरेली

Bareilly News: पुलिस गई चुनाव कराने, जाम के हवाले शहर

Connect News 24

बरेली। प्रथम चरण के निकाय चुनाव के लिए जिले से भी काफी संख्या में पुलिसकर्मियों को रवाना किया गया है। थानेदारों के अलावा कुछ स्टाफ ही शेष रह गया है। यातायात पुलिस भी चुनाव कराने चली गई है। इसके चलते सोमवार को शहर जाम के हवाले रहा। होमगार्ड भी नदारद रहे।

अवकाश के बाद सोमवार को दफ्तर और स्कूल खुले तो आम दिनों से ज्यादा वाहन सड़कों पर दिखाई दिए। शहर में पुलिस दिखाई ही नहीं दी। होमगार्ड भी गिनती के ही दिखे। श्यामगंज चौराहा व उससे सटे इलाकों में ज्यादा दिक्कत रही। शाम तक सेटेलाइट रोड जाम रहा। सिविल लाइंस के रास्तों पर भी बेहिसाब वाहन थे। श्यामगंज व किला पुल पर दोपहर बाद तक वाहनों की कतारें लगी रहीं।

गिनती के कर्मचारी बचे

प्रथम चरण के चुनाव में पुलिसकर्मियों से लेकर होमगार्ड तक गए हैं। थानेदारों के सामने कानून व्यवस्था बनाए रखने की चुनौती है। थानों में उनके अलावा दो से तीन दरोगा, मुंशी या कुछ सिपाही रह गए हैं। जिले से 25 इंस्पेक्टर, 400 दरोगा, 1100 सिपही, 200 महिला कांस्टेबल चार अप्रैल का चुनाव कराने चले गए हैं।

जिले से 75 बसें रवाना

सुरक्षाकर्मियों को लेकर जिले से 75 बसें रवाना हुई हैं। होमगार्ड्स को लेकर 15 बसें सहारनपुर, 16 बसें मुजफ्फरनगर, छह बसें शामली गई हैं। पुलिसकर्मियों को लेकर 16 बसें बिजनौर, दस बसें अमरोहा, 11 बसें संभल और एक बस रामपुर गई है।

वर्जन

जिले से काफी पुलिस फोर्स बाहर गया है। दो दिन और परेशानी रह सकती है। हालांकि दूसरे चरण के चुनाव से पहले दोगुना पुलिस स्टाफ जिले में आ जाएगा। – राहुल भाटी, एसपी सिटी


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button