पीलीभीत

Pilibhit News: शराब के धंधे की सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की

Connect News 24

आरोपी छूटकर भागने में सफल, कोतवाल का धक्का-मुक्की से इन्कार

संवाद न्यूज एजेंसी

पूरनपुर। गांव जटपुरा में कच्ची शराब के धंधे की सूचना पर पहुंची पुलिस से धक्का-मुक्की हुई। आरोपी पुलिस से छूटकर भाग गया। पुलिस भी पीछे दौड़ी लेकिन वह हाथ नहीं लग सका।

घटना रविवार शाम आठ बजे की है। जटपुरा में एक व्यक्ति के कच्ची शराब का धंधा करने की सूचना पर हरीपुर पुलिस चौकी पर तैनात तीन कांस्टेबल उसके घर पहुंचे। उस समय घर में दो लोग शराब पी रहे थे। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। ऐसे में आरोपी और उसके परिजन पुलिसकर्मियों से धक्का मुक्की करने लगे। शराब पी रहे लोग भाग गए तो आरोपी भी पुलिस कर्मियों को धक्का देकर भाग गया।

पुलिसकर्मी उसके पीछे दौड़े, लेकिन वह हाथ नहीं लग सका। कोतवाल आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि धक्कामुक्की नहीं हुई। सूचना पर हरीपुर पुलिस चौकी पर तैनात तीन कांस्टेबल जटपुरा गए थे। पुलिस को देखकर आरोपी घर से भाग गया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button