बरेली

Bareilly News: साइबर हैकर को कराया बस्ती जेल से तलब, ठगी का मुकदमा तामील

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

Updated Wed, 01 Nov 2023 01:41 AM IST

अलीगढ़। साइबर हैकरों का गैंग प्रदेश भर में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को निशाना बनाकर ठगी कर रहा था। इसी रैकेट का एक अहम सदस्य वी वारंट के आधार पर मंगलवार को सीजेएम न्यायालय में पेश हुआ। जहां उस पर साइबर थाने में दर्ज सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी से ठगी का मुकदमा तामील कराया गया। इस प्रक्रिया के बाद वापस उसे बस्ती जेल ले जाया गया।

सराय दुबे के सेवानिवृत्त रनवीर सिंह संग छह अप्रैल 2021 को ऑनलाइन ठगी हुई। इस संबंध में साइबर थाने में दर्ज मुकदमे के अनुसार उनके पास एक कॉल आया और उसने खुद को ट्रेजरी अधिकारी बताकर जांच के नाम पर तमाम जानकारी जुटा ली। इसके बाद खाते से पीएफ के साढ़े सात लाख रुपये ठग लिए। इसका मुकदमा दर्ज करते हुए साइबर थाना पुलिस ने अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया।

इसी विवेचना में अहम सदस्य राजू शाव निवासी आरसीबी रोड नैहट्टी, थाना नैहट्टी, जिला उत्तर 24 परगना, पश्चिम बंगाल नाम प्रकाश में आया। इंस्पेक्टर साइबर थाना सुरेंद्र सिंह के अनुसार यह गैंग प्रदेश भर में काम कर रहा था। इसी दौरान जांच में राजू पर अलीगढ़ के अलावा बस्ती, बरेली, गोरखपुर व आजमगढ़ के मुकदमे भी उजागर हुए। इन्हीं मुकदमों में वर्तमान में वह बस्ती जेल में है। इसी क्रम में राजू को वी वारंट के आधार पर मंगलवार को यहां तलब कराया गया। सीजेएम न्यायालय में पेशी के दौरान उस पर अलीगढ़ के मुकदमे का रिमांड बनवाया गया। इसके बाद वापस बस्ती जेल भेज दिया गया। अब उससे बस्ती जेल जाकर मुकदमे से जुड़े कुछ पहलुओं पर पूछताछ की जाएगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button