Bareilly News: दांपत्य जीवन में मिठास घोलेगा करवा चौथ
बरेली। आचार्य प्रखर मिश्र ने बताया कि करवा चौथ पर इस बार विशेष संयोग बन रहा है। क्योंकि चंद्रमा के पुत्र हैं बुध। ज्योतिष के अनुसार चंद्रमा दांपत्य जीवन में प्रेम की वृद्धि करते हैं। बुध ग्रह सद्बुद्धि प्रदान करता है। करवा चौथ का शास्त्रोक्त नाम कर्क चतुर्थी है। इसका वर्णन नारद पुराण व स्कंद पुराण में है। बरेली में चंद्रोदय 8:20 बजे पर होगा। शुभ मुर्हूत शाम 7:40 बजे से 9:18 बजे तक रहेगा। संवाद
अमर उजाला संग सेलिब्रेट करें त्योहार, शाम को भेजें सेल्फी
बरेली। इस साल अमर उजाला सुहाग पर्व को खास बनाने जा रहा है। बुधवार शाम को पूजन के बाद आप सेल्फी लेकर भेजें। जिन फोटो की गुणवत्ता अच्छी होगी, उन्हें प्रकाशित किया जाएगा। आपको अपनी फोटो व्हाट्सएप नंबर 7830123401 पर भेजनी होगी। साथ में अपना नाम, पति का नाम, मोबाइल नंबर, मोहल्ले का नाम जरूर भेजें। प्रकाशित फोटो में दस उत्कृष्ट फोटो चुनकर उन्हें अमर उजाला की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा।
रोजगार भारती ने लगवाए मेहंदी स्टॉल
फोटो
बरेली। रोजगार भारती ने शहर के सिविल लाइंस, राजेंद्र नगर, सनसिटी विस्तार, वीर सावरकर नगर आदि स्थानों पर स्टाल लगवाए। यहां प्रशिक्षित युवतियों ने मेहंदी लगाई। हनुमान मंदिर सिविल लाइंस के पास स्टॉल का उद्घाटन एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने किया। राजेंद्र नगर स्थित स्टॉल का उद्घाटन महापौर उमेश गौतम ने किया। तीसरे स्टॉल का उद्घाटन सहप्रांत कार्यवाह राजपाल ने किया। रोजगार भारती के महानगर संयोजक अभिनव कटरु ने बताया कि ये स्टॉल चार वर्षों से लगाए जा रहे हैं। महानगर प्रचारक मयंक, भाग प्रचारक शेखर, विभाग सहकार्यवाह हरीश का सहयोग रहा। संवाद


