बरेली

Bareilly News: वन्य जीवों के आबादी में आने का खतरा, अलर्ट जारी

Connect News 24

बरेली। बारिश से ज्यादातर वन क्षेत्रों में जलभराव होने के कारण वन्यजीवों के लिए स्थान सीमित हो गया है। ऐसे में वन्यजीवों के जंगलों से बाहर निकलने और आबादी वाले इलाकों में हमलों का खतरा बढ़ गया है। इसको लेकर वन विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। किसानों के लिए इन दिनों बेहद सतर्क रहने के लिए कहा गया है।

पीलीभीत टाइगर रिजर्व से निकट होने के कारण जिले में वन्यजीवों के हमलों के मामले अक्सर सामने आते रहते हैं। डीएफओ समीर कुमार ने बताया कि बारिश से जंगलों में जलभराव होने से स्थान सीमित हो गया है। टाइगर, तेंदुआ जैसे वन्यजीवों के लिए भोजन की तलाश भी बढ़ गई है। ऐसे में वन्यजीवों के जंगल से बाहर आबादी वाले इलाकों में आने की आशंका बढ़ गई है। किसान गन्ने की फसल या जंगल की ओर अकेले न जाएं। प्रयास करें कि वन्यजीवों के साथ संघर्ष की स्थिति पैदा न हो। जिले की सभी रेंज में वन विभाग की टीमें भी लगातार गश्त पर हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button