बरेली

Bareilly News: कोविड पोर्टल की तर्ज पर तैयार होगा बीमारियों का डाटा

Connect News 24

बरेली। टेस्ट, ट्रैक और ट्रीट के जरिये कोरोना को मात देने के बाद अब प्रदेश सरकार अन्य संक्रामक रोगाें की निगरानी शुरू करने जा रही है। इसके लिए यूपी कोविड-19 ट्रैक पोर्टल की तर्ज पर यूनिफाइड डिजीज सर्विलांस प्लेटफार्म विकसित किया है। स्वास्थ्यकर्मियों को पोर्टल पर बीमारियों का डाटा दर्ज करने के ऑनलाइन प्रशिक्षण का समापन हो चुका है। जल्द ही पोर्टल पर डाटा अपडेट कराने की कवायद शुरू होगी।

एसीएमओ डॉ. हरपाल सिंह ने बताया कि शासनादेश के तहत दस मई को सभी स्वास्थ्यकर्मियों को संक्रामक रोगों का ब्योरा दर्ज करने का प्रशिक्षण दिया गया। बताया कि यूपी कोविड-19 ट्रैक्स के प्रयोग से कोरोना की निगरानी प्रभावी तरीके से हुई थी। इसे देखते हुए शासन ने प्लेटफार्म विकसित किया है। इसे उत्तर प्रदेश तकनीकी सहयोग इकाई और स्टेट सर्विलांस यूनिट ने तैयार किया है।

कहा कि प्लेटफार्म पर नोटिफाएबल डिजीज की सूचना अपलोड होने के बाद निजी अस्पताल, लैब को अन्य कोई रिपोर्ट सीएमओ को भेजने की जरूरत नहीं होगी। पिछले दिनों शासन स्तर से ही जिले की सभी चिकित्सा इकाई और लैब की सूची यूडीएसपी पर अपलोड कर दी गई है।

इन बीमारियों का दर्ज करना होगा डाटा

मलेरिया, डेंगू, टीबी, जेई, टायफाइड, हेपेटाइटिस ए, डिप्थीरिया, चिकनपॉक्स, टेटनस, इंफ्लूएंजा, इंसेफलाइटिस, सारी शामिल हैं। इन बीमारियों का डाटा निजी अस्पताल और लैब समेत सभी सरकारी अस्पताल की ओर से ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज करना होगा। इसके जरिये बीमारी का प्रसार और उसके नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य संबंधी तैयारियां होंगी। कहीं से कोई भी अफसर संबंधित बीमारियों का डाटा देख सकेगा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button