UP Nikay Chunav Result 2023: बदायूं सीट पर कड़ी टक्कर; नगर पंचायत गुलड़िया से तारा देवी जीतीं

भाजपा प्रत्याशी दीपमाला गोयल, निर्दलीय फात्मा रजा
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बदायूं जिले में सात नगर पालिका और 14 नगर पंचायतों के चुनाव की मतगणना जारी है। बदायूं नगर पालिका की सीट पर भाजपा प्रत्याशी दीपमाला गोयल और निर्दलीय प्रत्याशी फात्मा रजा के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। तीसरे राउंड की मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी सिर्फ 470 वोटों से आगे चल रही हैं। इन्हें 12260 वोट मिले। वहीं फात्मा रजा 11810 प्राप्त कर कड़ी टक्कर दे रही हैं।
नगर पंचायत गुलड़िया के अध्यक्ष पद का परिणाम आ गया है। यहां भाजपा प्रत्याशी तारा देवी ने जीत दर्ज कराई है। उन्होंने 444 वोटों से निर्दलीय शशि देवी को हराया।
नगर पंचायत गुलड़िया
तारा देवी- भाजपा – 2083
शशि देवी – निर्दलीय – 1639
नोटा – 13
रद्द – 107