बरेली

Bareilly News: डलावघर में मिला नवजात का शव, कुत्तों ने नोचकर बाहर निकाला

Connect News 24

बरेली। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के गांधीनगर में डलावघर में किसी ने नवजात का शव फेंक दिया। कुत्ते शव को नोचकर सड़क पर ले आए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नवजात को जीवित फेंका गया था या मृत, अभी यह साफ नहीं हो सका है।

गांधीनगर के डलावघर में आवारा कुत्ते घूमते रहते हैं पर रविवार को इनकी संख्या ज्यादा थी। पहले तो लोगों ने ध्यान नहीं दिया। कुत्ते जब डलावघर से नवजात का शव खींचकर सड़क पर ले आए तो लोगों का ध्यान इस ओर गया। शव का काफी हिस्सा कुत्तों ने नोचकर खा लिया था। स्थानीय लोगों ने कुत्तों को भगाकर पुलिस को सूचना दी।

माना जा रहा है कि नवजात को रात के अंधेरे में किसी समय डलावघर में फेंका गया होगा। हो सकता है कि उस समय नवजात जीवित रहा हो। आंशका यह भी जताई जा रही है कि अवैध संबंधों में जन्मे बच्चे को कोई प्रेमी युगल बदनामी के डर से डलावघर में फेंक गया होगा। इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि नवजात को फेंकने वालों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button