बरेली

Bareilly News: साली से कर ली शादी, पत्नी ने तेजाब पीकर दे दी जान

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

Updated Mon, 02 Oct 2023 01:56 AM IST

सीबीगंज। युवक ने साली से शादी कर ली तो पत्नी से तकरार होने लगी। शुक्रवार को कॉल पर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद पत्नी ने तेजाब पीकर जान दे दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव मायके वालों को सौंप दिया। मायके वालों की ओर से अभी तहरीर नहीं दी गई है।

सीबीगंज के गांव नदोसी निवासी युवक की शादी 10 साल पहले नवाबगंज के गांव मुझैना में हुई थी। युवक छत्तीसगढ़ में रहकर ठेकेदारी करता है। कभी-कभी घर आता है। उनकी दो बेटियां भी हैं। कुछ समय पहले युवक का प्रेम प्रसंग साली से हो गया। इसके बाद उसने साली से शादी कर ली। पत्नी ने काफी विरोध किया, लेकिन वह साली को अपने साथ छत्तीसगढ़ ले गया। उसकी पत्नी यहां सास और देवर के साथ रहती थी।

बताते हैं कि शुक्रवार को मोबाइल कॉल पर तकरार के बाद पत्नी ने तेजाब पी लिया। परिजनों ने महानगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उसकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर अशोक कंबोज ने बताया कि महिला की मौत का मामला सामने आया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। किसी ने कोई आरोप भी नहीं लगाया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button