बरेली

Bareilly News: हरदोई में जवान बेटे की मौत, सदमे में मां ने भी तोड़ा दम

Connect News 24

हाफिजगंज (बरेली)। हरदोई में काम करने गए हरहरपुर चौधरी के अंकित (19) की खंभा गिरने से मौत के सदमे में मंगलवार को उसकी मां सावित्री देवी (60) ने दम तोड़ दिया। हरदोई से अंकित का शव आने के बाद देर शाम दोनों का एकसाथ अंतिम संस्कार किया गया।

प्राइवेट कंपनी हरदोई के देहात कोतवाली क्षेत्र के पूराबहादुर गांवपूराबहादुर गांव में खंभे लगाने के साथ तार खींचने का काम कर रही है। अंकित भी वहां काम कर रहा था। सोमवार शाम केबल खींचे जाने के दौरान खंभा गिर गया। खंभे पर बैठा अंकित भी नीचे आ गिरा। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय पुलिस ने हादसे की जानकारी परिजनों को दी।

बेटे की मौत की खबर सुनते ही सावित्री देवी बेसुध हो गईं। परिजनों ने एक झोलाछाप से उनका उपचार कराया मगर स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ। मंगलवार सुबह सावित्री देवी ने दम तोड़ दिया। एक घर में दो लोगों की मौत की खबर पर गांव वालों की भीड़ मकान के सामने जुट गए। हर कोई गमगीन दिखा। देर शाम तक हरदोई से अंकित का शव गांव पहुंचा। गांव के श्मशान स्थल पर परिजनों ने अंतिम संस्कार किया।

परिवार में अकेला कमाने वाला था अंकित

हरहरपुर चौधरी गांव के रहने वाले ओमकार का परिवार भूमिहीन है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिले मकान में परिवार रहता है। ओमकार के दो बेटे अंकित (19) और रमेश (16) थे। अंकित परिवार में अकेला कमाने वाला शख्स था। उसकी मौत से अब परिवार के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button