बरेली

Bareilly News: देहरादून, हरिद्वार, चंडीगढ़ की बस सेवा भी प्रभावित

Connect News 24

बरेली। लगातार बारिश से पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन के चलते रोडवेज की बस सेवा भी प्रभावित हो गई है। देहरादून, हरिद्वार, चंडीगढ़, हल्द्वानी रूटों पर सर्वाधिक दिक्कतें आ रही हैं। इन रूटों पर यात्रियों की संख्या घटने के कारण बसों की संख्या भी कम कर दी गई है। बदले रूटों पर बसों का संचालन किया जा रहा है।

कावड़ यात्रा व डायवर्जन के चलते पहले ही कई रूटों पर रोडवेज बसों का किराया बढ़ा दिया गया है। अब बारिश के कारण भी बार-बार रूटों को बदलना पड़ रहा है। इससे बसों का टाइम टेबल भी बिगड़ गया है और यात्री परेशान हो रहे हैं। देहरादून, हरिद्वार और चंडीगढ़ जाने वाली रोडवेज बसों को काफी घूमकर जाना पड़ रहा है। इन रूटों की बसों को इन दिनों रुद्रपुर, काशीपुर होते हुए तो कभी धामपुर, नगीना, नजीबाबाद होते हुए पास किया जा रहा है। बदले रूट से संचालन के कारण देहरादून के किराये में 90 रुपये, चंडीगढ़ के किराये में 100 रुपये तक का इजाफा हुआ है।

कई बार बस के बरेली से चलने के बाद रास्ते में रूट बदलने के कारण परिचालकों और यात्रियों के बीच झगड़ा भी हो रहा है। दरअसल, यात्री को टिकट जारी करने के बाद उससे बदले रूट का किराया मांगा जाता है। बरेली डिपो के एआरएम योगेंद्र कुमार ने बताया कि बदले रूट के कारण समस्या आ रही है। यात्रियों की संख्या कम होने के कारण बसों की संख्या भी घटाई गई है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button