बरेली

Bareilly News: देव दिवाली पर किया शिव का भव्य शृंगार

Connect News 24

The tiger took away the effigy, mistaking it for a human being.

देव दीपावली पर शहर के श्री गौरीशंकर मंदिर में दीपदान करते श्रंद्धालु । संवाद

पीलीभीत। श्री गौरीशंकर मंदिर समिति ने रविवार को देव दिवाली पर भगवान शिव का भव्य शृंगार किया। इस दौरान मंदिर को विभिन्न झालरों एवं लाइटों से सजाया गया था।

रविवार को कार्तिक पूर्णिमा पर गौरीशंकर मंदिर में देव दीपावली मनाई गई। इस मौके पर गौरीशंकर बाबा का शृंगार राजीव अग्रवाल टीटी एवं शेखर अग्रवाल के द्वारा किया गया। मंदिर में 5100 दीयों की दीपमाला बनाई गई। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पहुंचकर देव दर्शन किए। भक्तों ने अपने घरों से भी थाल में दीप सजाकर लाकर मंदिर में जलाकर गौरीशंकर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया। महंत जयशंकर शर्मा ने शाम सात बजे पूर्ण विधि विधान से गौरीशंकर बाबा की आरती की। उन्होंने बताया कि मंदिर में यह पर्व 2004 से श्रद्धा से निरंतर आयोजित किया जा रहा है। रात्रि दस बजे गौरीशंकर बाबा की शयन आरती करके उन्हें विश्राम कराया गया।

देव दीपावली पर शहर के श्री गौरीशंकर मंदिर में दीपदान करते श्रंद्धालु । संवाद

देव दीपावली पर शहर के श्री गौरीशंकर मंदिर में दीपदान करते श्रंद्धालु । संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button